लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 24 June 2022: मीन वालों को स्वास्थ्य संबंधी तनाव संभव, हनुमान जी की उपासना करें कुंभ के जातक

Updated Jun 23, 2022 | 15:32 IST

Aaj ka Rashifal 24 June 2022: सिंह राशि वाले श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। तुला वाले करें सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ । यहां पढ़ें 24 जून 2022 का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • मूंग का दान करें कन्या के जातक।
  • धन के व्यय पर नियंत्रण रखें तुला राशि के जातक।
  • मीन वालों के स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभावित है।

24 जून 2022 का राशिफल: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। शनि कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर, मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मीन, कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: संतोषी मां की पूरी व्रत की कथा और विधि, धर में सुख-शांति लाये

पढ़ें 24 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व इस राशि का चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा ।परिवार में विवाद की भी संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है।आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सुखद यात्रा कर सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
द्वादश सूर्य, गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से अष्टम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी उपासना के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
भाग्य स्थान में गोचर रत चन्द्रमा भाग्य को बल देगा।व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
गुरु मीन व चन्द्रमा अष्टम भाव में शुभ है। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी।सुंदरकांड का पाठ करें। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य मिथुन व चन्द्रमा मेष में इस राशि के लिए शुभ है। जॉब को लेकर परिवर्तन संभव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आज कन्या व मकर के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व लाल रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य अष्टम व चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार को जिस महिला ने भी कर लिया ये उपाय, देवी लक्ष्मी ने भर दी उसकी झोली

9. धनु राशिफल- 
आज  चन्द्रमा पँचम व सूर्य सप्तम है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

                                 

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा चतुर्थ व्यवसाय के लिए अनकूल रहेंगे।राजनीति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व व हरा रंग शुभ  है।                                 

11. कुम्भ राशिफल- 
पँचम सूर्य शिक्षा व सन्तान के लिए शुभ है। शनि इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा  शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व अन्न दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल-
मीन के गुरु से  शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगेपीला व लाल रंग शुभ है। उड़द दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat