लाइव टीवी

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2021: धनु वाले करेंगे धार्मिक अनुष्ठान, मीन राशि वालों के लिए पीला व सफेद रंग है शुभ

Updated Apr 25, 2021 | 05:05 IST

25 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है। वृष राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। जानिए राशि भविष्य के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 25 april 2021
मुख्य बातें
  • आज हस्त नक्षत्र है।
  • सूर्य मेष राशि में है।
  • केतु वृश्चिक में है।

25 अप्रैल 2021 का राशिफल:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है। हस्त नक्षत्र है। सूर्य मेष राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु वृश्चिक में है।गुरु कुम्भ में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 25 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोगों को प्रगति देगा। स्वास्थ्य के प्रति  लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आईटी व मीडिया के लोग अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। हेल्थ से तनाव संभावित है। बुध प्रधान कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  छात्र शिक्षा में अपने कॅरियर में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग जॉब में सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में आशातीत विकास को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।सफेद रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में तनाव की स्थिति बन सकती है लेकिन शुक्र व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ा बदलाव होगा। व्यवसाय में शुभ लाभ संभावित है।पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में पद परिवर्तन के मार्ग बन सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र व चन्द्र व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं।सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। गुरु के आशीर्वाद का सुख मिल सकता है।हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है। किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat