लाइव टीवी

25 जुलाई 2021 का राशिफल: मेष व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानें अपना राशिफल

Updated Jul 24, 2021 | 13:50 IST

25 जुलाई 2021 का राशिफल- आज श्रावण माह के प्रथम दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि मकर में है।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal
मुख्य बातें
  • मिथुन- चन्द्र का मकर व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है।
  • तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव संभावित है।
  • मकर- चन्द्रमा व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय गोचर शुभ परिणाम देंगे।

25 जुलाई 2021 का राशिफल- आज श्रावण माह के प्रथम दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि मकर में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि में इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। मकर व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज चन्द्रमा का दशम गोचर विकास के लिए थोड़ा प्रतिकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। 

मिथुन- चन्द्र का मकर व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का  सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। उड़द व मूंग का दान करें।

वृश्चिक- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। हर व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें। 

धनु- आज चन्द्रमा का द्वितीय लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मकर- चन्द्रमा व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय गोचर शुभ परिणाम देंगे। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा का द्वादश गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का एकादश गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat