लाइव टीवी

आज का राशिफल, 27 जून 2021: वृष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, कर्क राशि को जॉब में सफलता

Updated Jun 27, 2021 | 06:19 IST

Aaj Ka Rashifal 27 June 2021: ज्योतिष से मिलते हैं राशिफल के रूप में भविष्य की संभावित परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज रविवार का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल 27 जून 2021 (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • मकर व धनु राशि के जातकों को मिलेगी व्यवसाय में प्रगति।
  • वृष राशि के लिए चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को देंगे विस्तार।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को व्यवसाय में रह सकता है थोड़ा तनाव।

Aaj Ka Rashifal 27 June 2021: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया के दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व मकर राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सबसे प्रमुख बात यह है कि शनि व चन्द्रमा एक साथ मकर राशि मे गोचर कर रहे हैं। आज मकर का स्वामी शनि इस समय इसी राशि में वक्री है। वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। आज मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का दशम गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृष- चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित  कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया जॉब के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य के एकादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। उड़द का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज आर्थिक सुख में प्रसन्नता है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- जॉब के लिए आज समय अनुकूल है। शनि व चन्द्रमा का इसी राशि में गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। चने की दाल  का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat