लाइव टीवी

आज का राशिफल 28 फरवरी 2021: मेष-कुम्भ राशि के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर, कर्क राशि के लिए शुभ है नारंगी रंग

Updated Feb 28, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 28 फरवरी 2021: मंगल व राहु वृष में एक साथ हैं। आज कन्या राशि  के जातक जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 28 february 2021
मुख्य बातें
  • अभी राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।
  • सूर्य अब कुम्भ राशि में है।
  • गुरु व शनि भी मकर में हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है व सिंह राशि है। अभी राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सूर्य अब कुम्भ राशि में है। गुरु व शनि भी मकर में हैं। मंगल व राहु वृष में एक साथ हैं। आज कन्या राशि  के जातक जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 28 फरवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन जॉब सम्बंधित प्रत्येक कार्यों के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्यों  को सम्पन्न करने का समय है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन बिजनेस में थोड़े संघर्ष का है। विष्णु जी की उपासना करते रहें।धन का व्यय हो सकता है।पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज जॉब में गुरु व बुध का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। सफेद रंग शुभ है।गुरु व चन्द्र गोचर बिजनेस में लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में प्रगति दे सकता है। जॉब में शनि सफलता देगा। नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगतिं से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र जॉब में लाभ दे सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में कॅरियर को नई दिशा देंगे। छात्र प्रोग्रेस करेंगे। शिक्षा में प्रगति संभव है। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। गुरु व चन्द्रमा आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए  सफलता का है।जॉब में प्रगति होगी । यात्रा के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब के लिए चन्द्र गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है ।यात्रा भी सम्भव है।नीला रंग शुभ है।  

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में संघर्ष है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:गुरु व मंगल अनुकूल है। आज का दिन गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य को पूर्ण करने का है।नारंगी रंग शुभ हैै।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat