लाइव टीवी

राशिफल 29 अगस्त 2020: स्वास्थ्य को लेकर अच्छा रहेगा इन राशियों का दिन, राशि से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Aug 29, 2020 | 04:15 IST

राशिफल, 29 अगस्त 2020: नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं मिथुन राशि के जातक। तुला राशि के लोगों को हेल्थ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जानें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 29 August, 2020
मुख्य बातें
  • सिंह राशि वालों के व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा।
  • श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • मीन राशि वालों के व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा सूर्योदय के समय धनु राशि में रहेंगे। आज पूर्वाषाढा नक्षत्र है। आज के दिन वृष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। कर्क व तुला राशि के युवा प्यार में सफल रहेंगे।  आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 29 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष का है। राजनीति में आज का प्रयास भविष्य में सफलता दिलवा सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लवलाइफ सुखद रहेगी। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का कुछ ज्यादा ही व्यय हो सकता है। जॉब में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला राशि की मित्रता लाभ प्रदान करेगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में प्रगति होगी। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में बहुत संवेदनशील रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा आज जॉब को लेकर तनाव देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में चन्द्रमा आज धार्मिक अनुष्ठान के प्रति दिमाग ले जा सकता है। स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है। शिव पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति है। हेल्थ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आत्मबल बनाए रखें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। कर्क व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। संतान के विवाह को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: किसी संबंध को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य को लेकर तनाव देंगे। नीला रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों में बेवजह का विवाद दे सकते हैं। मंगल गृह निर्माण संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat