लाइव टीवी

आज का राशिफल 29 मार्च 2021: तुला व मकर आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, धनु राशि वाले राजनीति में रहेंगे सफल

Updated Mar 29, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 29 मार्च 2021: । राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा। पढ़ें आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल aaj ka rashifal 29 march 2021
मुख्य बातें
  • शनि गुरु के साथ मकर राशि में है।
  • राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है।
  • केतु भी वृश्चिक में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज होली के पावन पर्व पर सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र व कन्या राशि  है। शनि गुरु के साथ मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा।तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व धनु राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 29 मार्च का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों की भविष्य में शैक्षिक योजनाएं सफल करेंगे।पिता की सहायता से कोई रुका कार्य बनेगा।लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र ,शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय सम्बंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व नीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: धन लाभ संभावित है।व्यवसाय में मित्रों से लाभ होगा।हरा व नीला रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  मित्रों से लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। यात्रा की योजना फलीभूत होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  किसी सन्त के आशीर्वाद से आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। नए व्यवसाय की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। धन के निवेश में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बिजनेस सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व शुक्र फाइनेंसियल लाभ प्रदान करेंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ लाभ की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्र गोचर प्रत्येक कार्यों में सफल करेंगे। राजनीति में उत्तरदायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी । बिजनेस में सफलता है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर अनुकूल है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध व चन्द्र गोचर वाणी से  लाभ प्रदान कर सकते हैं।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।नीला व हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। आज कार्यों की अधिकता को लेकर तैयार रहें। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat