लाइव टीवी

आज का राशिफल 3 जनवरी 2021: मेष वालों की आज किसी प्रिय मित्र से हो सकती है मुलाकात, धनु के लिए संघर्षमय है दिन

Updated Jan 03, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 3 जनवरी 2021: आज व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज के ग्रहों की स्थिति का प्रभाव कर्क व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में प्रगति देगा। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 3 january 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे व मघा नक्षत्र रहेगा।
  • सूर्य धनु व केतु वृश्चिक में है।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे व मघा नक्षत्र रहेगा। सूर्य धनु व केतु वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज के ग्रहों की स्थिति का प्रभाव कर्क व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में प्रगति देगा। आज के शुक्र व चन्द्र  गोचर का लाभ तुला व मकर राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 03 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकता है। व्यवसाय में कोई नया कार्य आरम्भ कर सकते हैं स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा धन प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव जॉब में सफलता देगा।पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  व्यावसायिक सफलता से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन रुके कार्य को पूर्ण करने का है। व्यावसायिक सफलता से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है। मसूर का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्षमय है।गुरु व चन्द्र जॉब के लिएअनुकूल हैं।नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। वाहन क्रय करने का विचार बनेगा।हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन रुके कार्य को पूर्ण करने का है । नीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।    

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं।  बेवजह के विवादों से बचें।चने की दाल का दान करें।     

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat