लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 30 May 2022: कन्या व तुला राशि के छात्रों को मिलेंगे जॉब में नवीन अवसर, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Updated May 29, 2022 | 13:47 IST

Aaj ka Rashifal 30 May 2022: शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। यहां पर देखें 30 मई 2022 का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज अमावस्या के दिन कृतिका नक्षत्र है।
  • सूर्य व चन्द्रमा दोनों  वृष राशि में है
  • यहां पर देखें 30 मई 2022 का राशिफल।

30 मई 2022 का राशिफल: आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन कृतिका नक्षत्र है। सूर्य व चन्द्रमा दोनों  वृष राशि में है। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 30 मई 2022 का राशिफल

1 मेष राशिफल- चन्द्रमा व सूर्य द्वितीय व एकादश शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

पढ़ें- इस दिन भूलकर भी घर से बाहर ना फेंके पुरानी झाड़ू, हो सकता है बड़ा नुकसान

2 वृष राशिफल- आज का दिन  सूर्य व  चन्द्रमा इसी राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन  हो सकता है। गुरु शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

3 मिथुन राशिफल- द्वादश सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चावल का दान करें।

4 कर्क राशिफल- आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।

5 सिंह राशिफल-  सूर्य व चन्द्रमा का दशम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।उड़द का दान करें।

6 कन्या राशिफल-  नवम सूर्य व चन्द्रमा भाग्य स्थान पर शुभ हैं।शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।हनुमान जी की पूजा करते रहें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7 तुला राशिफल-  जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है।अन्न का दान लाभदायी रहेगा।

8 वृश्चिक राशिफल-  आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। ज़मीन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें।

9 धनु राशिफल-  आज चन्द्रमा व सूर्यं एकसाथ खष्ठम हैं।जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग व गुड़ का  दान करें।

10 मकर राशिफल- चन्द्रमा व सूर्य पँचम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है।बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।चावल का दान करें।

11 कुंभ राशिफल- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

12 मीन राशिफल-  तृतीय सूर्य व चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल व गुड़ का दान करें।राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat