लाइव टीवी

राशिफल 31 अगस्त 2020: मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की करेंगे प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Aug 31, 2020 | 04:00 IST

राशिफल, 31 अगस्त 2020: आज मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। जानें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 31 August, 2020
मुख्य बातें
  • मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  •  आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।
  • आज का दिन थोड़े संघर्ष का है।

राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी है तथा चन्द्रमा मकर राशि में है। श्रवण नक्षत्र है। सूर्य सिंह में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। पीला रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें।

  2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज के दिन जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।बुध के द्रव्यों मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा मन  का कारक ग्रह है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  मित्रों में लाभ मिलेगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।वाणी से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कर्क व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद शुभ है।मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज स्वास्थ्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। पीला
रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:   आज क्रोध मत करें। रजनीति में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा रंग शुभ है।  

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:आज का दिन शुभ है।आज धार्मिक कार्य करें। आत्मबल में वृद्धि होगी। भगवान शिव की उपासना करें। 12

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। पीला रंग शुभ है।अन्न केे दान सेे गुरु की शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat