लाइव टीवी

3rd अगस्त 2021 का राशिफल: वृष व कुम्भ राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए अपनी राशि का राशिफल

Updated Aug 02, 2021 | 14:01 IST

Aaj Ka Rashifal 3rd August 2021: मंगलवार का दिन ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

Loading ...
3 अगस्त 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • आज वृष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है।
  • सूर्य कर्क में गोचररत है।

3rd Augustt 2021 Horoscope in Hindi:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है ।गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है।मंगल व शुक्र सिंह राशि में हैं। सूर्य कर्क में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज वृष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व कन्या राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल

मेष: आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर प्रत्येक कार्यों में   सफलता देगा ।स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा । लाल रंग शुभ है।

वृष: चन्द्रमा का  इसी राशि मे गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। नीला  रंग शुभ है।उड़द का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मिथुन:आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं।मूंग का दान करें।हरा  रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में कमी है।

कर्क: मंगल व शुक्र सिंह इसी राशि में हैं।छात्रों के सफलता की प्राप्ति का दिवस है ।व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।सफेद रंग शुभ है।

कन्या: आज हेल्थ में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र का गोचर लाभप्रद है।बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जाँब में भी उन्नति है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

वृश्चिक: राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का सप्तम गोचर भाग्य वृद्धिकारक है।जाँब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु:  आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का कर्क तथा चन्द्र का वृष गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा। पीला  रंग शुभ है।उड़द का दान करें। 


मकर: शनि का मकर व चन्द्रमा का पँचम गोचर आज इस राशि के लिए व्यवसाय व जाँब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा  रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

कुम्भ: राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा आज कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन: बैंकिंग ,मीडिया व आईटी सेक्टर के लोग जाँब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जाँब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं।लाल रंग शुभ है।अन्न का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat