लाइव टीवी

आज का राशिफल 4 जनवरी 2021: आज धनु राशि में है सूर्य, कर्क के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें राशिफल

Updated Jan 04, 2021 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 4 जनवरी 2021: राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सूर्य अभी धनु राशि में है। गुरु व शनि मकर में हैं।आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 4 january 2021
मुख्य बातें
  • सूर्य अभी धनु राशि में है।
  • गुरु व शनि मकर में हैं।
  • आज मेष वाले व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है व सिंह राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सूर्य अभी धनु राशि में है। गुरु व शनि मकर में हैं।आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 04 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज का दिवस बैंकिंग कार्यों को सम्पन्न करने का है। उमंग व उत्साह का दिवस  है।मंगल व चन्द्र गोचर आज व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रगति का है। विष्णु उपासना करते रहें।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। सफेद रंग शुभ है। बुध व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा व गुरु मित्रों संग यात्रा पर ले जा सकता है। व्यवसाय में शनि सँघर्ष देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है।हनुमानबाहुक का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। धन के व्यय पर नियंत्रण आवश्यक है। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में प्रोग्रेस करेंगे। रुके कार्यों में प्रगति संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।जॉब में उन्नति है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज गुरु व चन्द्रमा गोचर जॉब में सफलता देगा। धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।बजरंगबाण का पाठ करें।लाल रंग शुभ है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। शुक्र व चन्द्र गोचर के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में प्रगति होगी तथा रुके धन मिलने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि,शुक्र व चन्द्रमा आज जॉब के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य सुख आपको हर्षित करेगा। हरा रंग शुभ है।  

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है।जॉब में उन्नति है। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। हनुमानबाहुक का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज का दिन थोड़ा संघर्षमय है। धार्मिक यात्रा का समय है।आज व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat