लाइव टीवी

आज का राशिफल 05 अप्रैल 2021: बैंकिंग व मीडिया में तुला-मीन राशि जॉब चेंज करने की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास

Updated Apr 05, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 05 अप्रैल 2021: आज सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व धनु राशि है। आज केतु वृश्चिक में हैं वहीं राहु व मंगल एक साथ वृष में  अंगारक योग बना रहे हैं। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 5 april 2021
मुख्य बातें
  • आज केतु वृश्चिक में हैं।
  • राहु व मंगल एक साथ वृष में  अगारक योग बना रहे हैं।
  • आज धनु व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):   आज सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व धनु राशि है। आज केतु वृश्चिक में हैं वहीं राहु व मंगल एक साथ वृष में  अंगारक योग बना रहे हैं। आज धनु व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 05 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्रों को  सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धनु का चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा ।पीला रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा व शुक्र का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  चन्द्र का धनु व गुरु का मकर गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी 04 परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ भी कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज छात्र शिक्षा में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  किसी नजदीकी सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज राशि स्वामी गुरु व चन्द्र गोचर अति अनुकूल है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा इसी राशि मे है।आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज समय थोड़ा प्रतिकूल है। जॉब व व्यवसाय में तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्रमा व शनि पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। शिक्षा में आज का दिन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शनि  गोचर हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है।विष्णु जी की पूजा करते रहें।तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat