लाइव टीवी

6 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? जानिए अपनी राशि का राशिफल

Updated Aug 05, 2021 | 15:29 IST

Aaj Ka Rashifal 6th August 2021: शुक्रवार का दिन ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

Loading ...
6 अगस्त 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • श्रावण माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र।
  • मिथुन और कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में मीन और तुला राशि के जातक रहेंगे सफल।

6th August 2021 Horoscope in Hindi: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य भी कर्क राशि में व शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर मेष व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 6 अगस्त का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- राशि स्वामी शुक्र व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्रमा का मिथुन व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

 कर्क- चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व  लाल रंग शुभ है। परिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के कर्क व चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला- आईटी व टीचिंग जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का सप्तम व सूर्य का कर्क गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का पँचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat