लाइव टीवी

आज का राशिफल 7 नवंबर 2020: कर्क व मीन राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Updated Nov 07, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2020: आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानिए आपका आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 7 November 2020 today
मुख्य बातें
  • मेष व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 7 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन सामाजिक कार्यों में सानन्द देगा। जॉब के लिए मंगल व चन्द्र गोचर आज बहुत सहायक है। स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करें। कोई पुराना पारिवारिक विवाद अब समाप्त हो सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध ,गुरु व चन्द्रमा अनुकूल है।आज गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों को लाभ देंगे। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। व्यवसाय में उन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज मध्यम दूरी की धार्मिक यात्रा  हो सकती है। धन का आगमन है। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: गुरु व सूर्य राजनीति व प्रशासन  से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।  पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में आशातीत सफलता से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई से लाभ सम्भव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज धार्मिक यात्रा संभव है। शुक्र,बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रोग्रेस देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आत्मबल प्रदान करेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।आज शनि व चन्द्रमा गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड से सम्बद्ध छात्रों को सफलता देगा। नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु, शनि व चन्द्र गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि व चंद्रमा राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि ,शुक्र व चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल है।आज का दिन व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु, मंगल व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य प्रारंभ करवा सकता है। चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में उन्नति देगा।पीला रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat