लाइव टीवी

9 जुलाई 2021 का राशिफल: मेष और मकर राशि को लाभ, वृश्चिक राशि के जातकों को रह सकता है थोड़ा तनाव

Updated Jul 08, 2021 | 16:28 IST

Aaj Ka Rashifal 9 July 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका शुक्रवार का दिन। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे।

Loading ...
06 जुलाई 2021 का राशिफल (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • कर्क और धनु राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति।
  • जॉब को लेकर वृश्चिक राशि के जातकों को रह सकता है थोड़ा तनाव।
  • तुला राशि के लोगों बिजनेस में मिलेंगे नए अवसर।

Aaj Ka Rashifal 09 July 2021: आज आषाढ़ माह की अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व मिथुन राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सबसे प्रमुख बात यह है कि सूर्य व चन्द्रमा एक साथ मिथुन राशि मे गोचर कर रहे हैं। मिथुन का स्वामी बुध है। आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मैनेजमेंट में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 09 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृष- सूर्य व चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- सूर्य व चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कर्क- बिजनेस में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व आईटी जॉब के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य व चन्द्रमा के एकादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कन्या- छात्र करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व सूर्य का दशम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। गेंहू का दान करें। नीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज संतान की प्रगति के सुख से प्रसन्नता है। सप्तम सूर्य व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

मकर- व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ के लिए आज समय अनुकूल है। सूर्य व चन्द्रमा का नवम गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हराव आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। शनि व गुरु के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा व गुरु गोचर शुभ है। छात्र सफल रहेंगे। शुक्र रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मसूर का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat