लाइव टीवी

Horoscope Today, 01 April 2022: सिंह राशि वालों का नौकरी से जुड़ा रुका काम होगा पूरा, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Mar 31, 2022 | 19:25 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 01 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
01 April 2022 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • सूर्य व चन्द्रमा आज एकसाथ मीन में रहेंगे।
  • पढ़ें 01 अप्रैल 2022 का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 April 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि में है।बुध अभी गुरु के साथ कुम्भ में है।।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य व चन्द्रमा आज एकसाथ मीन में रहेंगे। आज चन्द्रमा मीन व  तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। मेष व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 01 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

2. वृष राशिफल- 
व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य व चन्द्रमा नवम रहकर लाभान्वित करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

6. कन्या राशिफल- 
पॉलिटिक्स सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में यात्रा का योग बन सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
आज यात्रा से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
पंचम सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
तृतीय गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
आज रुका धन मिलेगा। सूर्य व चन्द्र का द्वितीय गोचर छात्रों के लिए बेहतर है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज इसी राशि से द्वितीय सूर्य, चन्द्रमा व गुरु तथा शनि द्वादश रहेंगे। हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। मूंग व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। रिश्तों में किसी से भी बहस ना करें। पीला व हरा रंग शुभ है। द्वादश गुरु से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त पाठ करें व पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat