लाइव टीवी

Horoscope Today, 03 February 2022: मेष व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Feb 02, 2022 | 13:36 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 03 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
03 फरवरी 2022 का राशिफल
मुख्य बातें
  • आज वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
  • मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें मीन राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 February 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि में है। शनि मकर राशि में है। गुरु चन्द्रमा के साथ कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व मकर को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मेष व तुला राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 03 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज शिक्षा में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
दशम चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व लाल रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा के नवम गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। हरा व सफेद रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल-
जॉब में कर्क या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा सप्तम रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 
व्यवसाय में  रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। गुरु व मंगल छात्रों को सफलता देगा।

7. तुला राशिफल-
पंचम चन्द्रमा आज छात्रों के करियर में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रमोशन की संभावना रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
गुरु व चन्द्र गोचर एकसाथ चतुर्थ हैं। गुरु शिक्षा में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा का पंचम गोचर  संतान को सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 
शनि इसी राशि में व द्वितीय गुरु चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व पीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा का एकसाथ इस राशि में गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के मकर गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat