लाइव टीवी

Horoscope Today, 04 January 2022: मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Jan 03, 2022 | 15:28 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 04 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • तिल का दान करें वृष राशि के जातक।
  • सिंह राशि के जातक आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें।
  • वृश्चिक राशि वाले छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 January 2022: आज के दिन सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर राशि मे इस समय शनि भी है। सूर्य व शुक्र धनु में हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 04 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-
आज शनि चन्द्रमा दशम व सूर्य शुक्र नवम  छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
अष्टम शुक्र रोग दे सकता है। आर्थिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा।हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुक्र का सप्तम व सूर्य शुक्र शुभ प्रभाव में हैं। जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
आज सूर्य धनु व चन्द्रमा मकर राशि में हैं। शुक्र व बुध जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।पिता के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से पंचम व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व बैगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
मैनेजमेंट व आईटी जॉब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- 
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  
आज शनि व चन्द्रमा का एकसाथ द्वितीय व गुरु का कुम्भगोचर अति अनुकूल है। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। शुक्र आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र के द्वादश व चन्द्रमा के मकर गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ हैअन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
 गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र व चन्द्रमा के मकर व सूर्य  का धनु गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। मंगल द्रव्यों लाल वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-
सूर्य का दशम वचन्द्रमा शनि का एकादश तथा शुक्र का मकर में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व सफेद  रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat