लाइव टीवी

Horoscope Today, 05 February 2022: मकर व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ के संकेत, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Feb 04, 2022 | 13:43 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 05 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • वृष व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 February 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि में है। शनि सूर्य के साथ मकर राशि में है तथा गुरु कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मकर व तुला राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वृष व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 05 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
एकादश चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा के दशम यानी कर्म भाव में गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। सफेद व हरा रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल-
जॉब में मेष या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा अष्टम  रहकर जांब में सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 
जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चतुर्थ शुक्र वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। सप्तम चन्द्रमा सफलता देगा।

7. तुला राशिफल-
खष्ठम चन्द्रमा व पंचम गुरु आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
 गुरु व चन्द्र गोचर धार्मिक कार्यों में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला  रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। 

9. धनु राशिफल-
राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व हरा  रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 
शनि व सूर्य इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य शनि के द्वादश गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि में गोचर रुका धन दे सकता है। व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गुरु के द्रव्यों चने की दाल या पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat