लाइव टीवी

Horoscope Today, 07 January 2022: वृश्चिक राशि के जातक करें तिल का दान, जानिए सभी राशियों का शुक्रवार का हाल

Updated Jan 06, 2022 | 15:44 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 07 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • वृष राशि वालों को हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।
  • विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें सिंह राशि के जातक।
  • मकर राशि के लोग सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 January 2022: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। सूर्य धनु में है। शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृष व कुम्भ राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में मेष व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 07 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज मंगल व बुध का  गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। नीला व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
सूर्य का अष्टम गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का मकर व सूर्य का धनु राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
बैंकिंग व आईटी जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। छात्रों के करियर में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के पंचम व शनि के मकर राशि व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-  
बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का मकर गोचर स्वास्थ्य में लाभ देगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से व्यवसाय में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
आज इस राशि का सूर्य व तृतीय चन्द्रमा  व गुरु राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
इस राशि में शनि व द्वितीय गुरु छात्रों को करियर में उन्नति देंगे। द्वितीय चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
शुक्र व शनि  का  प्रभाव शुभ है। सूर्य का दशम गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल व सूर्य से सम्बंधित द्रव्य मसूर की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat