लाइव टीवी

Horoscope Today, 11 April 2022: चन्द्रमा का गोचर वृष व कर्क राशि के जातकों को देगा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Apr 10, 2022 | 16:31 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 11 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा का गोचर वृष व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • सूर्य अब मीन राशि में व अभी गुरु कुंभ तथा बुध कुंभ में हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 April 2022:  आज सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य अब मीन राशि में व अभी गुरु कुंभ तथा बुध कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का गोचर वृष व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैं किंग व मीडिया में मेष व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

11 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल -
आज बुध का इस राशि में व गुरु का एकादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर गृह निर्माण के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति  को लेकर प्रसन्न रहेंगे । लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
शुक्र व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी  रंग शुभ है। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

Also Read: वर्ष 2022 में कब है राम नवमी? जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्र का द्वितीय व सूर्य का दशम गोचर मंगलमय है।बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा रंग शुभ है।   नवीन व्यावसायिक कार्यों से लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- गुरु  अष्टम व चन्द्रमा आज इस राशि में है। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में कुम्भ का गुरु व मकर में शनि गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला  रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में गुरु के कुंभ,सूर्य के मीन व चन्द्र के द्वादश गोचर से जांब व शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे । उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय व गृह निर्माण में लाभ देगा आसमानी रंग शुभ है।गुड़ व गेंहू का दान करें।

7. तुला राशिफल-
आईटी व बैंकिंग जांब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जांब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
खष्ठम मंगल व सप्तम चन्द्रमा शुभ है।जांब में परिवर्तन हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।  पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।      

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा का अष्टम में व गुरु  का तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल-
द्वितीय गुरु का गोचर राजनीति में उन्नति देंगे। चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल-
गुरु अभी इसी राशि में हैं।चतुर्थ चन्द्रमा का  गोचर पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।  सफेद रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु व शुक्र गोचर पॉलिटिक्स में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat