लाइव टीवी

Horoscope Today, 12 January 2022: व्यवसाय में प्रगति करेंगे कर्क व मकर राशि के जातक, जानें आज का राशिफल

Updated Jan 12, 2022 | 06:14 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 12 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
12 जनवरी 2022 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 January 2022: आज सूर्योदय के समय भरणीनक्षत्र व चन्द्रमा मेष राशि में है। 08:45pm के बाद वृष राशि में आ जाएंगे। सूर्य अब धनु राशि में है। शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कन्या राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 12 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु का कुम्भ व 08.45pm के बाद चन्द्र का द्वितीय गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा के सप्तम गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का एकादश व सूर्य का धनु गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
जॉब में नवीन कार्य  के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में उन्नति में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से पंचम व 08:45pm के बाद दो दिन तक चन्द्रमा के दशम गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। 08:45pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
सूर्य इस राशि से द्वितीय हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
आज 08:45pm के बाद दो दिन चन्द्रमा  राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं।जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-
सूर्य व शनि अब इसी राशि से द्वादश हैं। 08:45pm के बाद पंचम चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे।गुरु जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैंगनी व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-
08:45pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री कनकधारास्तोत्रका पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
दशम शुक्र व एकादश शनि  तथा 08:45pm के बाद चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव शुभ है। गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द, ऊनी वस्त्र इत्यादि का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat