लाइव टीवी

Horoscope Today, 13 April 2022: मूंग व हरे वस्त्र का दान करें मिथुन राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Apr 12, 2022 | 16:00 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 13 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • आज पीले फलों का दान करें कर्क राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 April 2022: आज चन्द्रमा सिंह राशि में है व मघा नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु कुम्भ में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: दुखों से मुक्ति के लिए बुधवार को करें ये उपाय, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

13 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज पंचम चन्द्रमा संतान को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन गुरु व चन्द्रमा आपके अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राशि स्वामी बुध के द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य भाग्यभाव में, गुरु अष्टम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज पीले फलों का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि का चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। सूर्य जॉब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य सप्तम जीवन साथी के लिए शुभ है।चन्द्रमा द्वादश भाव में है।गुरु खष्ठम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मित्रों से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य खष्ठम तथा चन्द्रमा एकादश होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है।क्रोध पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य संतान भाव में रहकर संतान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा दशम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। मंगल
के द्रव्य गेंहू व तिल का दान करें।

ये भी पढ़ें: बुधवार को पूजा करते समय 5 बातों का जरूर दें ध्यान, भूलकर भी न करें क‍िन्‍नर का अपमान

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु तृतीय, सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा भाग्यभाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व  नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।  

            

10. मकर राशिफल-
गुरु द्वितीय, सूर्य तृतीय तथा चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व बैंगनी रंग शुभ है।
                      
11. मकर राशिफल-
शनि द्वादश है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा 
सप्तम रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी  की उपासना करें। चने की दाल का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल-
सूर्य इसी राशि मे व गुरु द्वादश शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम में है। इससे शुभता बढ़ती है। यात्रा के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat