लाइव टीवी

Horoscope Today, 13 March 2022: मिथुन व कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Mar 12, 2022 | 15:15 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 13 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज मिथुन व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 March 2022:  आज पुनर्वसु नक्षत्र है।चन्द्रमा मिथुन राशि में है वहीं गुरु सूर्य के साथ शनि प्रधान कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 13 मार्च 2022 का राशिफल

 1. मेष राशिफल- चन्द्रमा तृतीय व शुक्र एकादश रहकर लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। सूर्य का एकादश प्रभाव भी शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल- आज का दिन गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का द्वितीय प्रभाव शुभ बनाएगा।धन का आगमन  हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व लाल रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- चन्द्रमा आज इसी राशि में है।व्यवसाय में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण जांब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल व गुड़ का दान करें।

4.कर्क राशिफल-आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग व उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-चन्द्रमा का एकादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

6.कन्या राशिफल- चन्द्रमा दशम है।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है।माता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

Also Read: शुक्रवार को करें मां संतोषी की व्रत कथा का पाठ, जानें, कथा, पूजा विधि और महत्व

7. तुला राशिफल-व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- आज छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।तिल व चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- आज व्यवसाय में कन्या व तुला राशि के मित्रों  से लाभ है। जांब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं।हरा व पीला रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल- खष्ठम चन्द्रमा आर्थिक लाभ दे सकता है।सूर्य द्वितीय है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।काले वस्त्रों का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- आज आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।।आर्थिक लाभ सुखद रहेगा।गेंहू का दान करें।सूर्य व गुरु इसी राशि में रहकर शुभ फल देंगे।पिता का आशीर्वाद लें।

12मीन राशिफल- आज किसी प्रिय मित्र का आगमन  हो सकता है। कुम्भ का गुरु व सूर्य धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। यात्रा सुखद रहेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat