लाइव टीवी

Horoscope Today, 20 April 2022: भगवान विष्णु जी की उपासना करें मकर के जातक, तनाव में रह सकते हैं मीन के लोग

Updated Apr 19, 2022 | 14:03 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 April 2022: आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करें। जानिए आज का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे वृष राशि के जातक।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें सिंह राशि के लोग।
  • धनु राशि वालों को जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 April 2022: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व ज्येष्ठा नक्षत्र है। सूर्य मेष व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: बुधवार को नहीं खानी चाह‍िए साबुत मूंग की दाल, जानें वार अनुसार लाल क‍िताब के उपाय

पढ़ें 20 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज अष्टम चन्द्रमा बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद  रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन गुरु व चन्द्रमा आपके जांब के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।मरीजों में फलों का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य मेष में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पँचम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज पीले फलों का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि का चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ हैं। सूर्य जॉब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य अष्टम  शुभ है। चन्द्रमा तृतीय भाव में है। गुरु सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मित्रों से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा द्वितीय होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें: बुधवार को ऐसे करें गणपति जी की पूजा, रोग- दरिद्रता और संकट होंगे दूर

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य खष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य को प्रगति देंगे। चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है।सूर्य द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य पंचम व चन्द्रमा द्वादश भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।  

10. मकर राशिफल-
गुरु तृतीय, सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा एकादश भाव में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

11. मकर राशिफल-
चन्द्रमा दशम व शनि द्वादश है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु द्वितीय आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल-
सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इस राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से नवम यानी भाग्यभाव में है। इससे शुभता बढ़ती है। यात्रा के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लाल व पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat