लाइव टीवी

Horoscope Today, 21 March 2022: तुला व मकर राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानें अपना राशिफल

Updated Mar 20, 2022 | 16:37 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 March 2022: ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क,तुला व मकर राशि के जातकों को मिलेगा।मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा...

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • शुक्र व मंगल मकर राशि में है।
  • सूर्य द्वादश है।आज चन्द्रमा मेष राशि से सप्तम में गोचर कर रहा है।
  • कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 March 2022:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व स्वाती नक्षत्र है। बुध व गुरु कुंभ में हैं। शुक्र व मंगल मकर राशि में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ तुला व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 21 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- सूर्य द्वादश है।आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में गोचर कर रहा है। मंगल व शनि का का दशम गोचर सुंदर है। जॉब 
में किसी विशेष कार्य को लेकर योजनाएं सफल रहेगी।सफेद व हरा रंग शुभ है। 

2.वृष राशिफल-  राशि स्वामी शुक्र व मङ्गल का मकर व चन्द्र के तुला गोचर के कारण बैंकिंग व आईटी जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व पीला रंग शुभ है।शिक्षा में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- आज शिक्षा में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभावित है।मेष व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। लाल व आसमानी  रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-सूर्य गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी।आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-राशि स्वामी सूर्य व गुरु मीन में गोचर करेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।हरा व सफेद रंग शुभ है।रियल स्टेट व बैंकिंग के जातकों को  सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- जॉब में शनि व मंगल का दशम व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभप्रद है।गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का मीन
गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल-आज जॉब में लाभ की स्थिति होगी। व्यवसाय में कर्क व मीन राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी ।हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल- चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय को लाभ देगा।राहु व शनि मानसिक कष्ट दे सकता है ।व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- राशि स्वामी शनि  का शुक्र व मंगल के साथ इस राशि में व चन्द्रमा  का दशम गोचर शुभ हैं।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।बुध का कुम्भ तथा मंगल व शुक्र का द्वादश गोचर भूमि सुख के लिए लाभप्रद है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

पढ़ें- कब है गणगौर, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर पूरी जानकारी

11. कुंभ राशिफल- शनि शुक्र व मंगल के साथ एकादश लाभ देंगे।गुरु इस समय इसी राशि से द्वितीय है। चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे।छात्र करियर में सफल रहेंगे। चन्द्रमा स्वास्थ्य से सुख दे सकता है।सुंदरकांड का पाठ करें।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- गुरु कुम्भव सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम गोचर स्वास्थ्य में परेशानी ला सकता है।जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। मङ्गल व शुक्र का मकर गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं।आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat