लाइव टीवी

23 जनवरी 2022 का राशिफल: आज मंगल व चन्द्र गोचर राजनीतिज्ञों के लिए हैं अनुकूल, जानें अपना राशिफल

Updated Jan 22, 2022 | 13:48 IST

आज चन्द्रमा का कन्या गोचर वृश्चिक  राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे।

Loading ...
Horoscope Today Aaj ka Rashifal
मुख्य बातें
  • कर्क- सूर्य इस समय इसी राशि सप्तम हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है।
  • सिंह- जॉब में सूर्य के खष्ठम व चन्द्र के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।
  • कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आर्थिक लाभ देगा।

23 जनवरी 2022 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य मकर राशि में व गुरु कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का कन्या गोचर वृश्चिक  राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

वृष- गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे।शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। सुखद यात्रा का संयोग है।

मिथुन- चन्द्र का कन्या व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

कर्क- सूर्य इस समय इसी राशि सप्तम हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के खष्ठम व चन्द्र के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आर्थिक लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल का दान करें। 

धनु- आज चन्द्र का दशम व सूर्य का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुम्भ- सूर्य द्वादश व गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

मीन- चन्द्रमा सप्तम शुभ है। प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।एकादश सूर्य गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। कम्बल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat