लाइव टीवी

Horoscope Today, 23 March 2022: मीन व मकर राशिवालों को स्वास्थ्य के लिए रहना होगा सचेत, जानें राशिफल

Updated Mar 22, 2022 | 16:59 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 March 2022: मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ मेष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।
  • आज वृष व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे।
  • मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 March 2022:  आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि में है।गुरु व बुध कुंभ राशि में ही हैं । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ मेष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज वृष व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल।       

पढ़ें 23 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज  छात्रों को कॅरियर में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करें।                          

2. वृष राशिफल- चन्द्रमा के सप्तम गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।।                

3. मिथुन राशिफल- टीचिंग व बैंकिंग जॉबके करियर में उन्नति संभावित है।गुरु व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।स्किन रोग की सम्भावना रह सकती है।                        

4.कर्क राशिफल-गुरु व बुध अष्टम हैं।आज चन्द्रमा इसी राशि से पंचम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ  

5. सिंह राशिफल- पॉलिटिक्स में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।जांब में  संवाद पर ध्यान दें।

पढ़ें- कब है गणगौर, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर पूरी जानकारी

6. कन्या राशिफल- राशि स्वामी बुध व गुरु खष्ठम हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा।शुक्र व शनि पँचम  गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।गाय को गुड़ दें।                  

7.तुला राशिफल-आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉबसे सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाये।                  

8. वृश्चिक राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का  बुध के साथ  चतुर्थ गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉबके जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।पीला व बैगनी रंग शुभ है।       

9.धनु राशिफल-चन्द्रमा का द्वादश व बुध गुरु का तृतीय प्रभाव लाभकारी है। इस राशि से द्वादश शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।।            

10. मकर राशिफल- शनि व शुक्र मंगल का इसी राशि में व चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है।जॉबमें सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। कुम्भ का बुध  पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।।                          

11. कुंभ राशिफल- गुरु व बुध का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का दशम प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।                      

12. मीन राशिफल-  गुरु व बुध का द्वादश प्रभावशुभ है।चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज बुध के साथ इस राशि से द्वादश मंगलकारी है।छात्र  सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat