लाइव टीवी

Horoscope Today, 24 Feb 2022: कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में रहेंगे सफल, जानिए अपना आज का राशिफल

Updated Feb 23, 2022 | 16:06 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 February 2022: सूर्योदय के समय चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि में है।शनि व बुध मकर राशि में ही हैं । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानिए आज का राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Rashifal
मुख्य बातें
  • वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।
  • मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 February 2022: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि में है।शनि व बुध मकर राशि में ही हैं । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ तुला ,मकर व कुंभ राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।

आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल::

मेष: आज  व्यवसाय में नवीन कार्य का विचार आ सकता है।  मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

वृष:  चन्द्रमा के सप्तम गोचर की अनुकूलता  के कारण प्रगति के संकेत हैं।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।गुड़ का दान करें।

मिथुन:आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है।बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क:आज चन्द्रमा इसी राशि से पँचम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व लाल रंग शुभ  है।


सिंह: जॉब में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।पॉलिटिक्स में  संवाद पर ध्यान दें।

कन्या: बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।बुध व शनि पँचम  गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।गाय को पाालक दें। 

तला:आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक: चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का  सूर्य का चतुर्थ गोचर मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।पीला व लाल रंग शुभ है। 

धनु: चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का तृतीय प्रभाव  लाभकारी है। इस राशि में शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।


मकर: शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। पिता माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र  पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ: गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का दशम प्रभाव  आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मीन:  चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज सूर्य के साथ इस राशि से द्वादश है।पॉलिटिक्स में  सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat