लाइव टीवी

Horoscope Today, 27 March 2022: चन्द्रमा द्वादश रहकर मेष राशि के जातकों को देंगे लाभ, पढ़ें राशिफल

Updated Mar 26, 2022 | 15:01 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 27 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • शुक्र शनि  मकर में गोचर कर रहे हैं।
  • मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 March 2022: आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।चन्द्रमा मकर राशि में है। बुध गुरु के साथ आज कुंभ राशि में है। शुक्र शनि  मकर में गोचर कर रहे हैं वहीं, सूर्य मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 27 मार्च 2022 का राशिफल

1.मेष राशिफल-
चन्द्रमा द्वादश रहकर लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल शुक्र का प्रभाव भी शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।उड़द व तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन  दशम गुरु व एकादश चन्द्रमा शुभ बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-
बुध व गुरु मकर में शुभ हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता है।हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा नवम शुभ लेकिन अथक परिश्रम का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
शनि व चन्द्र गोचर आज व्यावसायिक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।गेंहू का दान करें।

6.कन्या राशिफल-
पंचम चन्द्रमा शिक्षा व संतान की प्रगति के लिए शुभ हैं।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। गुरु का आशीर्वाद लें।यात्रा सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

ये भी पढ़ें: ऐसे ‌करें शनिदेव को प्रसन्न, जानें शनिवार व्रत कथा, पूजा विधि, आरती और महत्व

7.तुला राशिफल- 
चतुर्थ चन्द्रमा व गुरु पंचम गोचर रत हैं। जांब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें । हरा व नारंगी रंग शुभ है।अन्न दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल
आज तृतीय चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवा सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु की पूजा करें व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

9. धनु राशिफल-
गुरु तृतीय व सूर्य चतुर्थ शुभ है।आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।यात्रा के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मसूर का दान करें।

10. मकर राशिफल-
सूर्य इस राशि से तृतीय हैं। चन्द्रमा द्वादश होकर आर्थिक लाभ दे सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।लाल व बैगनी रंग शुभ है।कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।गुड़ का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
राशि स्वामी शनि द्वादस व सूर्य द्वितीय आज आप मंगलमय है।स्वास्थ्य में सफलता के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें ।बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।मसूर व गुड़ का दान करें तथा सत्य बोलें।

12. मीन राशिफल-
आज गुरु द्वादश व चन्द्रमा एकादश है।शुक्र धन का आगमन करवा सकता है। कुम्भ का बुध पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत है।सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें ।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat