लाइव टीवी

Horoscope Today, 02 December 2021: श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक, मिथुन वालों के लिए मुश्किल रहेगा दिन

Updated Dec 02, 2021 | 06:07 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 December 2021: ज्योतिष अनुसार आज के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 02 दिसंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
02 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि वालों को व्यवसाय को लेकर हो सकता है तनाव।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को जॉब में हो सकता है बड़ा लाभ।
  • श्री अरण्यकांड का पाठ करें कुंभ राशि वाले।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 December 2021:  आज सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र व चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य अब वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर कर्क व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

02 दिसंबर 2021 का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज राशि स्वामी मंगल का अष्टम व  शुक्र का नवम गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। जॉब में प्रमोशन संबंधित किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व मंगल का सप्तम गोचर शुभ हैं। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- चन्द्रमा का तुला व शुक्र का धनु गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में तनाव दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। घर में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- जॉब में चन्द्रमा के तृतीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- उच्चधिकारियों के सहयोग द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तुला गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

 

9. धनु राशिफल- आज गुरु का तृतीय व  शनि का द्वितीय तथा सूर्य का वृश्चिक राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

10. मकर राशिफल- गुरु इस राशि से द्वितीय व दशम चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

11. कुम्भ राशिफल- गुरु अभी इसी राशि से चन्द्रमा नवम हैं। सूर्य बुध दशम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- छात्र सफल रहेंगे। शनि का एकादश व चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat