लाइव टीवी

Horoscope Today, 1 January 2022: वृष राशि के जातक खरीदेंगे जमीन तो धनु वालों के पास होगा धन का आगमन, जानिए 1 जनवरी 2022 का राशिफल

Updated Dec 31, 2021 | 20:40 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 1 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे।
  • मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • जानिए 1 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1 January 2022: आज के दिन सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक में है 07:19pm के बाद धनु राशि में जाएंगे। सूर्य धनु राशि में व शनि शुक्र मकर में हैं। अभी गुरु कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का धनु राशि में गोचर कन्या व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 1 जनवरी का राशिफल:

1 मेष राशिफल- 

आज07:29pm के बाद ढाई दिन तक  चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

2 वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र का नवम व व चन्द्रमा का सप्तम गोचर शिक्षा को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3 मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का 07:19pm के बाद सप्तम व सूर्य  का सप्तम गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।परिवार  में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

4 कर्क राशिफल-

07:19pm के बाद चन्द्रमा का गुरु प्रधान धनु गोचर पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है।व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग,आईटी व मीडिया जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

5 सिंह राशिफल-

जॉब में गुरु व सूर्य तथा चन्द्रमा के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6 कन्या राशिफल-

जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का वृश्चिक गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7 तुला राशिफल-

आईटी,मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है।अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8 वृश्चिक राशिफल-

आज चन्द्रमा इसी राशि में व तृतीय शुक्र शुभ है।नेत्र विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें। 

9 धनु राशिफल-

चन्द्रमा व गुरु गोचर पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।चावल का दान करें।

10 मकर राशिफल-

गुरु का इस राशि से द्वितीय व शुक्र शनि का इस भाव में गोचर जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11 कुम्भ राशिफल-

गुरु अभी इसी राशि में हैं। 07:19pm के बाद चन्द्रमा का धनु व सूर्य  का धनु गोचर नवीन व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

12 मीन राशिफल-

पॉलीटिक्स में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश भाव व चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है।पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat