लाइव टीवी

Horoscope Today, 10 October 2021: मेष व सिंह राशि के लोगों को होगा लाभ, जानिए रविवार का राशिफल

Updated Oct 09, 2021 | 18:13 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10th October 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 10 अक्टूबर को क्या होगी ग्रह स्थिति?

Loading ...
10 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या और वृश्चिक राशियों के लोग रहेंगे सफल।
  • मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10th October 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य कन्या व शुक्र बुध अब तुला में हैं। आज मेष व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे।

कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 10 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु व शुक्र गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

शुक्र का पँचम व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

आज सूर्य कन्या व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र का चतुर्थ व गुरु  का सप्तम गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। नारंगी रंग शुभ है। माता के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से द्वितीय व गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

मीडिया व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- 

कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का मकर राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। यात्रा सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

शुक्र के तुला व चन्द्रमा के एकादश गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि से द्वादश हैं। शुक्र के तुला व सूर्य  का कन्या गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु का एकादश तथा शुक्र का अष्टम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat