लाइव टीवी

Horoscope Today, 15 December 2021: चन्द्र गोचर से मिथुन व कर्क राशियों को लाभ, जानिए अपना बुधवार का राशिफल

Updated Dec 14, 2021 | 15:40 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 December 2021: ज्योतिष अनुसार बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 15 दिसंबर 2021 का राशिफल।

Loading ...
15 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व कुंभ राशि के जातकों की व्यवसाय में होगी प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में मकर व कुम्भ के जातक रहेंगे सफल।
  • मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 December 2021: आज सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र व चन्द्रमा मेष राशि में है। गुरु अब कुम्भ में तथा शनि  मकर में मार्गी हैं। इस समय शुक्र व शनि एकसाथ मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर मिथुन व कर्क के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में मकर व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

15 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
सूर्य का अष्टम व गुरु का दशम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। धर्म सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। जॉब में स्थान परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। राजनीति में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
पारिवारिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
बुध व सूर्य के चतुर्थ प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। माता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
राशि स्वामी बुध के तृतीय प्रभाव से जॉब में सफल रहेंगे। शुक्र व गुरु सफलता देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
सूर्य व बुध द्वितीय व गुरु पँचम हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। आर्थिक लाभ के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय में बड़ा लाभ  सम्भावित है। स्किन विकार हो सकता है। यात्रा से लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-
आज शुक्र इस राशि से द्वादश व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। चन्द्रमा पँचम मङ्गलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र व शनि अब एकसाथ इसी राशि में है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णसहस्त्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
बुध दशम व गुरु इस समय इसी राशि में है। चन्द्रमा का मेष गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा द्वितीय व द्वादश गुरु जॉब में सफलता दे सकते है। शनि का एकादश व गुरु का कुम्भ गोचर पॉलिटिक्स में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat