लाइव टीवी

Horoscope Today, 16 September 2021: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? जानिए अपना राशिफल

Updated Sep 15, 2021 | 13:49 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 September 2021: गुरुवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित इशारे।

Loading ...
16 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय धनु राशि में रहेगा चन्द्रमा।
  • संयोग से चन्द्रमा व शनि एक साथ मकर में उपस्थित।
  • कर्क व कन्या राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16th September 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में लेकिन प्रातःकाल 10:43 के बाद मकर राशि में आ जाएंगे। आज सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। संयोग है कि चन्द्रमा व शनि एक साथ मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज सूर्य का पँचम व चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म में सफलता देगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

चन्द्रमा का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। उड़द का दान करें। सफ़ेद व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा व शनि का सप्तम गोचर जॉब में सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मंगल व बुध का गोचर लाभप्रद है। चन्द्रमा व शनि का पँचम प्रभाव संतान को लाभ देगा। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

चन्द्रमा व शनि का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का तृतीय गोचर धन वृद्धिकारक है। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-

आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का सिंह तथा चन्द्र शनि का मकर गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-

शनि व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर मैनेजमेंट व ला फील्ड के छात्रों के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-

राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा आज इस राशि से द्वादश रहेंगे। चन्द्रमा कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

रियल स्टेट व इंसोरेंस सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा व शनि का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat