लाइव टीवी

Horoscope Today, 19 October 2021: कर्क व तुला राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए आज का राशिफल

Updated Oct 19, 2021 | 00:05 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19th October 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 19 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
19 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में मार्गी है।
  • कर्क व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19th October 2021:  आज आश्विन माह पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।सूर्य कन्या राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में है। कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में मार्गी है।आज कर्क व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 
आज पिता का आशीर्वाद लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। शुक्र धन के व्यय को प्रभावित करेगा।शनि उन्नति देगा ।पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
शुक्र व बुध  आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का दशम व बुध का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए दायित्व का आरंभ  कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।आर्थिक सफलता से प्रसन्न रहेंगे।गेंहू का दान करें।

5. सिंह राशिफल- 

टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।गुरु के मकर में मार्गी गोचर का लाभ लें।हनुमान जु उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

रुके धन का आगमन होगा।टीचिंग व आईटी जॉब वाले कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।मूंग का दान करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।पॉलिटीशियन सफल रहेंगे।

7. तुला राशिफल- 

व्यवसाय बहुत शुभ लाभ है।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।शिक्षा में भी उन्नति है। धन प्राप्ति में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है।चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

 मंगल रियल स्टेट से लाभ देगा।जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।सुदूर यात्रा का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- 

आज बिजनेस में सफलता है।जॉब में प्रोमोशन की प्राप्ति की सफलता  सम्भावित  है।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे।आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि व गुरु इसी राशि में मार्गी हो चुके हैं।  मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है।  कोई कन्या राशि का मित्र लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

द्वादश शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा।नारंगी व लाल रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।गुरु के बीज मंत्र  का जप करें व चने की दाल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

मकर का गुरु जॉब में उन्नयन देता है।व्यवसाय में सफल रहेंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat