लाइव टीवी

Horoscope Today, 1 November 2021: कन्या व मकर राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति, जानिए अपना राशिफल

Updated Oct 31, 2021 | 15:46 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1st November 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानिए 1 नवंबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

Loading ...
1 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ।
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के लोग करेंगे प्रगति।
  • मेष व तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1st November 2021: आज सूर्योदय के समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। बुध कन्या में है। शनि प्रधान मकर राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में मार्गी है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज बुध कन्या राशि में है। आज कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे।  मेष व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर व्यवसाय में विकास के लिए अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

आज किसी संत के प्रभाव से अपने धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का सिंह व राशि स्वामी बुध का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में सूर्य के तीसरे व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पीला व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बुध अभी इस राशि में है। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का मकर गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-

बुध इस राशि से द्वादश है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

संतान की शिक्षा में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा का भाग्यभाव में तथा गुरु का मकर गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। रियल स्टेट से लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल-

बुध के नवम व गुरु शनि के इसी राशि में होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

शनि का द्वादश व चन्द्रमा का सप्तम होना शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

बुध का सप्तम गोचर बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है।गुरु बहुत ही शुभ है। गुरु व शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat