लाइव टीवी

Horoscope Today, 2 November 2021: कन्या और तुला राशि के जातकों को जॉब में मिलेगी प्रगति, जानिए धनतेरस 2021 का राशिफल

Updated Nov 01, 2021 | 18:14 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2 November 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानें 2 नवंबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

Loading ...
आज का राशिफल
मुख्य बातें
  • मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे।
  • जानिए 2 नवंबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2 November 2021: आज धनतेरस के दिन सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य तुला में है। आज चन्द्रमा व बुध एकसाथ कन्या राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कन्या राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

1. मेष राशिफल-

आज गुरु शनि का एकादश व चन्द्र बुध का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज छात्रों के कॅरियर में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे ।पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

बुध चन्द्रमा आज एक साथ इस राशि से पँचम हैं। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा  रंग शुभ है।उड़द का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 

बुध व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व लाल रंग शुभ है।सरकारी कार्यों में लाभ दिख रहा है।

4 कर्क राशिफल-

जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।बिजनेस में शुक्र व बुध गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5 सिंह राशिफल-

सूर्य के तृतीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।  पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

6 कन्या राशिफल-

बुध व चन्द्रमा एकसाथ आज इसी राशि में हैं। जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा।  हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7 तुला राशिफल-

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

8 वृश्चिक राशिफल-

किसी प्रिय रिश्ते में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व पीला  रंग शुभ है।मूंग का दान करें। 

9 धनु राशिफल-  

आज शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व बुध का कन्या  गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है।चावल का दान करें।

10 मकर राशिफल-

शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब  में उन्नति देंगे।बुध व चन्द्रमा इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

11 कुम्भ राशिफल

चन्द्रमा व बुध का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल-

छात्र  सफल रहेंगे।बुध व चन्द्रमा का एकसाथ सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है।हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat