लाइव टीवी

Horoscope Today, 21 September 2021: मेष व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए मंगलवार का राशिफल

Updated Sep 20, 2021 | 19:31 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 September 2021: मंगलवार के दिन क्या रहेंगी स्थितियां और उनसे संबंधित इशारे? सप्ताह के दूसरे दिन ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित राशि भविष्य।

Loading ...
21 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • वृष और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है।
  • कन्या और धनु राशि के लोगों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
  • मेष राशि के जातकों के लिए पीला व सफेद रंग शुभ माना जा रहा है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21th September 2021: आज आश्विन माह पितृ पक्ष की प्रतिपदा के दिन सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य कन्या राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र तुला राशि में है। कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में वक्री है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व कन्या के जातक जाॅब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा व मंगल गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का बारहवां प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु व शुक्र छात्रों को उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का खष्ठम गोचर छात्रों को शिक्षा में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का दशम व मंगल सूर्य बुध का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जाॅब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जाॅब में नए दायित्व का आरंभ कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। जाॅब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
बैंकिंग आईटी जाॅब से सम्बद्ध जातकों के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु के सप्तम गोचर का लाभ लें। हनुमान जी की उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
मंगल, सूर्य और बुध इस समय इसी राशि में है। बैंकिंग व मीडिया जाॅब वाले कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जाॅब व व्यवसाय में लाभ देगा। तिल का दान करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्र इस राशि से द्वितीय है। छात्र सफल रहेंगे।

7. तुला राशिफल-
शुक्र का इस राशि में गोचर बहुत शुभ है। जाॅब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-  
आज जाॅब में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता  से प्रसन्नता है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-
शनि इसी राशि में व शुक्र दशम है। मैनेजमेंट व आईटी जाॅब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। न्यायिक सेवा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

आज गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। द्वादश शनि जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जाॅब में उन्नयन देता है। छात्र सफल रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। परिवार के विवादों को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat