लाइव टीवी

Horoscope Today, 21 October 2021: सिंह राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Oct 21, 2021 | 06:00 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21st October 2021: ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 21 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
21 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • वृष राशि वाले वाहन प्रयोग में लापरवाही से बचें।
  • श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • मकर राशि वाले पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21st October 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। सूर्य अब शुक्र की राशि तुला में हैं। शुक्र वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व तुला राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज चन्द्रमा इसी राशि में है। सूर्य तुला में है। शनि का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी धार्मिक योजनाएं सफल हैं। सफेद रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र का वृश्चिक व चन्द्र का द्वितीय गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

आज पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। बैंकिंग व रियल स्टेट करियर में प्रमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

सूर्य का तुला व चन्द्रमा का दशम गोचर जॉब में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। चन्द्रमा प्रधान कर्क व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

बैंकिंग व मैनेजमेंट से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। आसमानी रंग शुभ है। रुके कार्यों में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल-

शिक्षा में गुरु व चन्द्रमा लाभ देंगे। जॉब में कोई रुका पूर्ण होगा। जॉब में तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान होगा। छात्र सफल रहेंगे। बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

आज बिजनेस में संघर्ष की स्थिति होगी। व्यवसाय में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल-

सूर्य तुला में व चन्द्रमा मेष में है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-

गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को लाभ देगा। केतु मानसिक कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल-

सूर्य का इस राशि से दशम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर शुभ हैं। छात्रों को  सफलता मिलेगी। शुक्र भाग्य सुख के लिए लाभप्रद है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल-

सूर्य नवम तथा गुरु इस समय इसी राशि से द्वादश है। मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

गुरु एकादश, सूर्य अष्टम तथा चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय  गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। गुरु व बुध जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat