लाइव टीवी

Horoscope Today, 25 December 2021: तुला राशि वालों को होगी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति, जानें शनिवार का राशिफल

Updated Dec 24, 2021 | 15:24 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 December 2021: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 25 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

Loading ...
25 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष राशि के जातकों को मिलेगी बिजनेस में सफलता।
  • वृष राशि वाले खरीद सकते हैं फ्लैट।
  • मिथुन राशि वालों का हो सकता है जॉब में प्रोमोशन।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 December 2021: आज सूर्योदय के समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा सिंह राशि में है। गुरु अब कुम्भ में तथा शनि मकर में मार्गी हैं। सूर्य धनु में व शुक्र शनि के साथ मकर में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर मेष व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 25 दिंसबर का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
गुरु व बुध का गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। मूंग व तिल का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र व शनि का मकर व चन्द्रमा का सिंह गोचर शुभ हैं। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
सूर्य धनु व चन्द्रमा आज इसी राशि से तृतीय है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। जॉब में पद परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
व्यायसायिक कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बुध व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व सफेद
रंग शुभ है।  

5. सिंह राशिफल- 
सूर्य व गुरु के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या-
शुक्र शनि के पंचम व गुरु के खष्ठम प्रभाव से व्यवसाय में सफल रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु धार्मिकयात्रा देगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला-
चन्द्रमा द्वादश व गुरु पंचम हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। माता के आशीर्वाद से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक-
मंगल व चन्द्रमा शुभ है। धन की प्राप्ति सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

Also Read: Monthly Rashifal December 2021 Hindi: दिसंबर महीने में वृष व तुला राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति, पढ़ें अपना राशिफल

9. धनु- 
आज सूर्य इस राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। आज का दिन व्यवसाय के लिए मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर- 
रियल स्टेट व एजूकेशन से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलीटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुम्भ-
राशि स्वामी शनि इस समय इसी राशि से द्वितीय है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर व्यवसाय को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन- 
छात्र करियर में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का द्वादश गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat