लाइव टीवी

Horoscope Today, 26 November 2021: मिथुन व तुला राशि के बिजनेस में करेंगे प्रगति, जानिए अपना राशिफल

Updated Nov 25, 2021 | 15:35 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 November 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 26 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
26 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कन्या व वृश्चिक के जातक बैंकिंग व मीडिया में रहेंगे सफल।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • मेष और सिंह राशियों के जातकों को होगा लाभ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 November 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है। मकर राशि मे इस समय शनि है। सूर्य,मंगल वृश्चिक व शुक्र धनु में हैं। आज मेष व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे।

कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल:

1. मेष राशिफल: आज चन्द्रमा व शुक्र गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। आज राजनीति से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: अपनी पेशेवर सोच को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल: शुक्र का धनु व सूर्य का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है। गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: आज सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा कर्क राशि में हैं। शुक्र का खष्ठम व गुरु  का अष्टम गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल रंग शुभ है। माता के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल: जॉब में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व गुरु के सप्तम व चन्द्रमा के कर्क गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: बैंकिंग व शिक्षा के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र 09 बार पाठ करें। लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल: आज शुक्र का इस राशि में व  चन्द्रमा का अष्टम व गुरु का कुम्भ राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। यात्रा सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल: शुक्र के द्वादश व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल: गुरु अभी इसी राशि में हैं। शुक्र के धनु व सूर्य  का वृश्चिक गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। पीला रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल: गुरु का द्वादश तथा शुक्र का दशम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat