लाइव टीवी

Horoscope Today, 29 November 2021: मेष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना राशिफल

Updated Nov 28, 2021 | 16:02 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 November 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 29 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
29 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मिथुन व मकर राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक रहेंगे सफल।
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 November 2021: आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य व बुध वृश्चिक में है। आज सूर्य व बुध एक साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कन्या राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल:

1. मेष राशिफल: आज गुरु का एकादश व चन्द्र का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज छात्रों के कॅरियर में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: बुध सूर्य आज एक साथ इस राशि से सप्तम हैं। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आसमानी व नीला  रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल: बुध का खष्ठम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में शुक्र व बुध गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: सूर्य व बुध के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। रियल स्टेट व भवन निर्माण से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: मंगल तृतीय व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

9. धनु राशिफल: आज शुक्र इसी राशि में हैं। मंगलव सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा का कन्या गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पीले वस्त्रों का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि व बुध बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। कुम्भ का गुरु व मिथुन का चन्द्रमा इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: चन्द्रमा का अष्टम गोचर बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल: छात्र  सफल रहेंगे। बुध व चन्द्रमा का एकसाथ सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।  आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। भगवाम कृष्ण जी के मन्दिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat