लाइव टीवी

Horoscope Today, 5 October 2021: मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, चंद्रमा के गोचर से होगा कन्या राशिवालों को लाभ

Updated Oct 04, 2021 | 16:57 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 5th October 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार मंगलवार का राशि भविष्य। 5 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और उनसे जुड़े इशारे?

Loading ...
5 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे।
  • चन्द्रमा का गोचर कन्या व मीन राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 5th October 2021: आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है।आज शुक्र व बुध तुला में है।  सूर्य बुध प्रधान राशि कन्या में है।  शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का गोचर कन्या व मीन राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।

मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 5 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु शनि का मकर व सूर्य का कन्या राशि मे  गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे ।सफेद  रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

शुक्र का खष्ठम व चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा व व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल  जमीन  खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी  रंग शुभ है।तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ पंचम है। आज का दिन मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

कर्क- बैंकिंग व आईटी जॉब वालों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।हेल्थ में चन्द्र व बुध गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल  रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-

चन्द्र के कन्या व शुक्र के तुला राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। तिल का दान करें।नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

कन्या- छात्र कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बिजनेस में लाभ देगा।   नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 

आईटी व बैंकिंग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।किसी प्रिय मित्र से तनाव संभावित है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

जॉब में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल  रंग शुभ है।चावल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 

शुक्र व चन्द्रमा  व्यवसाय के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नारंगी  रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल 

 बुध ,शुक्र व चन्द्रमा का नवम गोचर बिजनेस में उन्नति देंगे। शनि व चन्द्रमा  जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे।पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है।सुंदरकांड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा व बुध का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शनि व गुरु जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। पीला रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat