लाइव टीवी

Horoscope Today, 7 October 2021: तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए नवरात्रि के पहले दिन का राशिफल

Updated Oct 06, 2021 | 16:22 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 7th October 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार आज का राशि भविष्य। 7 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और उनसे जुड़े इशारे?

Loading ...
7 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • गुरु व शनि मकर में वक्री है।
  • शुक्र बुध के साथ तुला में गोचररत है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 7th October 2021:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सूर्य के साथ कन्या में हैं व 10:15am के बाद  चन्द्रमा तुला राशि में आ जाएंगे। व चित्रा नक्षत्र है गुरु व शनि मकर में वक्री है। शुक्र बुध के साथ तुला में गोचररत है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

1. मेष राशिफल
आज सूर्य का खष्ठम व चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा ।व्यवसाय  को लेकर खुश रहेंगे।बुध , शुक्र का सप्तम व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा ।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल
चन्द्रमा ,शुक्र व बुध का तुला राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल
10:15 am के बाद चन्द्रमा का तुला गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं।मूंग का दान करें।हरा व नीला  रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

4. कर्क राशिफल
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है ।जॉब में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।नीला व बैगनी रंग शुभ है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल
शुक्र इसी राशि से तृतीय हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। टेलीफोनिक बात के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें।लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल

बुध व शुक्र इसी राशि से द्वितीय हैं। आज पॉलिटीशियन अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है।मित्रों से लाभ मिलेगा।श्री सूक्त का पाठ करें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल

 बैंकिंग व आईटी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है।श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल

राशि स्वामी मंगल व सूर्य सिंह में व चन्द्रमा का  गोचर भाग्य वृद्धिकारक है।जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल

आज राशि स्वामी गुरु मकर व शुक्र बुध का कन्या  तथा चन्द्र का तुला गोचर अति अनुकूल है।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा। पीला व लाल  रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। 

10. मकर राशिफल 

 शनि व चन्द्रमा गोचर आज इस राशि के लिए  अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे।आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल

10:35am के बाद राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल

मीन-रियल स्टेट सेक्टर के लोग  सफल रहेंगे। शुक्र जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं।गुरु शिक्षा व ज्ञान में लाभ करवा सकते हैं।लाल व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat