लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 13 फरवरी से 19 फरवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Updated Feb 13, 2022 | 06:16 IST

Love Horoscope Weekly 13th Feb to 19th Feb 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 13 फरवरी से 19 फरवरी तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल,
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।
  • वृष वाले आज प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
  • प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

L ove Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र व मंगल धनु राशि में रहेंगे।सूर्य व गुरु कुंभ राशि में तथा शनि बुध के साथ मकर में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन अर्थात बुध की राशि में रहेंगे।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

love horoscope weekly 13 february to 19 february2022 

1 मेष-  शुक्र का भाग्यभाव में गोचर बहुत ही अनुकूल है।अपने दिल की अभिव्यक्ति को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।सूर्य एकादश है।सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।विवादों से बचें।

2 वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह बनकर अष्टम गोचर कर रहा है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है।प्रेम में विवाह की बात सफल रहेगी। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

3 मिथुन- शुक्र का सप्तम गोचर अनुकूल है।प्रेमी के हाथों में शुक्र पर्वत बेहतर होता है।प्रेम कहानी अब विवाह में परिणीत हो सकती है।  खूबसूरत गोल्डन  रिंग प्रेमी को गिफ्ट करें।                                        

4 कर्क- मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में व बुध का मकर राशि मे गोचर बहुत ही शुभ है।प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

5 सिंह- राशि स्वामी सूर्य कुम्भ राशि में आकर तथा शुक्र का पँचम स्थिति प्रेम में समर्पण देगा। दौहिक आकर्षण से दूर रहें।परिवार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र मंगल के साथ धनु राशि में आपके अनुकूल है।प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।

6 कन्या- शुक्र इसी राशि से चतुर्थ रहेंगे।प्यार में शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र है। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक प्यार में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें।

7 तुला- राशि स्वामी शुक्र मंगल के साथ द्वितीय है। पँचम गुरु धन देता है।आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें।चन्द्रमा इसी राशि से नवम का होकर आपके प्यार के भाग्यभाव में है।

8 वृश्चिक- प्रेम में विवाद संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र व चन्द्रमा सपोर्टिंग है ।एक प्रेम है तो एक मन है।दोनों रोमांस के कारक ग्रह हैं।

9 धनु- प्रेम में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। प्यार में दूर रहने पर प्यार निखरता है। राशि स्वामी गुरु सूर्य के साथ कुंभ में है।शुक्र मंगल इसी राशि में हैं।।रोमांटिक यात्रा होगी।खूबसूरत गुलाब प्रेमी को गिफ्ट दें।

10 मकर- शुक्र व मंगल का द्वादश गोचर  प्यार में सफलता देगा।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत लकी रिंग ले कर रख लिया है।शनि के बीज मंत्र का जप करें।

11 कुंभ - गुरु व सूर्य इसी राशि में है। शुक्र  का संकेत है कि विवाह की बातें शुरू करें।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे।प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

12 मीन- गुरु का द्वितीय व शुक्र का दशम प्रभाव सपोर्टिंग हैं। सप्तम भाव प्रेम को विवाह में बदलने में मदद करता है। खूबसूरत यात्रा होगी। प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।शुक्र व मंगल प्रेम में ग्लैमरस ग्रह है।         

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat