लाइव टीवी

Love Horoscope Weekly: 13 मार्च से 19 मार्च का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, जानिए प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Updated Mar 13, 2022 | 00:29 IST

Love Horoscope Weekly 13th March to 19th March 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 13 मार्च से 19 मार्च तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल,
मुख्य बातें
  • प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है।
  • प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।
  • ।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।

Love Horoscope Weekly In Hindi:  प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र,मंगल व शनि मकर राशि में है।सूर्य गुरु व बुध कुंभ राशि में है।।यह सप्ताह प्रेम व रोमांस का है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

love horoscope weekly 13 March to 19 March 2022

1 मेष-  शुक्र व मंगल एकसाथ  प्रेम में फिजिकल अट्रैक्शन देगा।चन्द्रमा मिथुन का  अनुकूल है। मंगल सपोर्टिंग है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें।दिल की तरंगों को रोके नहीं।प्रेम में कोई शर्त मत रखें।

पढ़ें- जानिए क्या होता है स्त्री ऋण? इसके कारण, उपाय व कैसे करें पहचान

2 वृष- शुक्र सप्ताह के प्रथम दिन इसी राशि से द्वितीय  है। शुक्र- मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल है।रूठना मनाना लगा रहेगा।आपका लव पार्टनर बहुत ही रोमांटिक है।शुभ यात्रा भी होगी। प्रेमी को डायमंड ज्वेलरी  दें।

पढ़ें- लाइफ में होना है कामयाब, आचार्य चाणक्य के ये 5 मंत्र आएंगे बहुत काम

3 मिथुन-शुक्र व मंगल दैहिक आकर्षण देता है वहीं चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है । मन हर पल प्रेमी के पास ही रहेगा।मिथुन का चन्द्रमा आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

4 कर्क- चन्द्रमा द्वादश है।प्यार है तो सब जायज है।सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए ।इस वीक सप्ताह के अंतिम दो दिन सिंह का चन्द्रमा धन की प्राप्ति भी करवा सकता है।

5 सिंह- चन्द्रमा एकादश है। मंगल व शुक्र गोचर के कारण दैहिक रूप से दूर रहकर थोड़ा बहुत परेशान रह सकते हैं फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

6 कन्या- पँचम मंगल शुक्र बहुत शुभ है।प्यार में रूठना मनाना लगा रहता है। बड़े खूबसूरत मोड़ हैं प्यार के हर रास्ते पर। लव में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।जीवन बेहतर होगा।लव पार्टनर के हेल्थ का ख्याल रखें।

7 तुला- राशि स्वामी शुक्र इस वीक इसी राशि से तृतीय मंगल व शनि के साथ  रहेंगे।आप प्रेम के मामले में इस वीक बहुत लकी रह सकते हैं। बुधवार केबाद खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें।लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग भेंट करें।

8 वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व मकर का शुक्र अनुकूल है।यदि आप किसी को चाहते हैं तो इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।समय सपोर्टिंग है । प्रेमी को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

9 धनु- शुक्र का मकर गोचर  इस राशि के लिए मध्यम है। प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को प्रेम कविताओं की कोई बुक गिफ्ट करें।


10 मकर- शनि व मंगल इसी राशि में हैं।शुक्र का इस राशि में गोचर प्रेम कहानी मे एक खूबसूरत अध्याय देगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। 

11 कुंभ- शुक्र का द्वादश  गोचर प्रेमी द्वारा कोई उन्नति पूर्वक सफलता देगा।शुक्र प्यार की भी हद कर देता है।खूब घूमेंगे।लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।प्रेमी से वाद विवाद मत करें।

12 मीन- एकादश शुक्र व कुम्भ का सूर्य प्रेम को विवाह में परिणीत करने में सफलता देगा।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्यार की लकीरें भाग्योदय भी करवा सकती हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कर्क गोचर शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat