लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: प्‍यार के मामले में कैसे रहेंगे अगले 7 दिन? 15 से 21 अगस्त का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल

Updated Aug 15, 2021 | 09:01 IST

Love Horoscope weekly 15th August to 21th August 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • म सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है
  • ।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।
  • यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला है।

Love Horoscope Weekly in Hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला अर्थात शुक्र की राशि में रहेंगे। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 14th to 21th August 2021 

मेष-  शुक्र का खष्ठम गोचर थोड़ा प्रतिकूल है।अपने दिल की अभिव्यक्ति को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।विवादों से बचें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह बनकर पंचम गोचर कर रहा है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है।प्रेम में विवाह की बात सफल रहेगी।

मिथुन- शुक्र का चतुर्थ गोचर अनुकूल है।प्रेमी के हाथों में शुक्र पर्वत बेहतर होता है।प्रेम कहानी अब विवाह में परिणीत हो सकती है।  खूबसूरत डायमंड का रिंग प्रेमी को गिफ्ट करें।   

कर्क - सोमवार के बाद चन्द्रमा का वृश्चिक व शुक्र का कन्या राशि मे गोचर बहुत ही शुभ है।प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।प्रेमी को गोल्ड की ज्वेलरी गिफ्ट करें।

सिंह- राशि स्वामी सूर्य 17 अगस्त को इसी राशि में आकर तथा शुक्र का द्वितीय स्थिति प्रेम में समर्पण देगा। दौहिक आकर्षण से दूर रहें।परिवार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि में आपके अनुकूल है।प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।

कन्या- शुक्र इसी राशि में रहेंगे।प्यार में शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र है। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक प्यार में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। खूबसूरत फूलों का गुलिस्तां प्रेमी को दें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र द्वादश है। द्वादश शुक्र धन देता है।आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें।चन्द्रमा इसी राशि का होकर आपके प्यार के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- प्रेम में दैहिक दूरी संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र व चन्द्रमा सपोर्टिंग है ।एक प्रेम है तो एक मन है।दोनों रोमांस के कारक ग्रह हैं।शुभ है।

धनु- विवाद का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। राशि स्वामी गुरु कुंभ में है।शुक्र भी दशम है व अनुकूल है।रोमांटिक यात्रा होगी।खूबसूरत गुलाब प्रेमी को गिफ्ट दें।

मकर- शुक्र की भाग्य भाव यानी नवम से प्यार में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत लकी रिंग ले कर रख लिया है। चन्द्रमा व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ - गुरु इसी राशि में है। शुक्र का संकेत है कि विवाह की बातें शुरू करें।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे।सुंदर पेंटिंग प्रेमी को गिफ्ट करें।

मीन- गुरु का द्वादश व शुक्र का सप्तम प्रभाव सपोर्टिंग हैं। सप्तम भाव प्रेम को विवाह में बदलने में मदद करता है। शनिवार को खूबसूरत यात्रा होगी। प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।शुक्र ग्लैमरस ग्रह है।सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat