लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 18 से 24 जुलाई का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल, प्‍यार के मामले में कैसे रहेंगे अगले 7 दिन

Updated Jul 18, 2021 | 12:29 IST

Love Horoscope weekly 18th July to 24th July 2021: सभी 12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह? प्‍यार के मामले में मेष से मीन तक- देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

Love Horoscope Weekly in Hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।

यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम फिन चन्द्रमा तुला अर्थात शुक्र की राशि में रहेंगे। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 18th June to 24th July 2021

मेष- मंगल व शुक्र अनुकूल हैं।अपने दिल की बात को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय अपनी ही राशि तुला मे प्रेम का कारक ग्रह है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है। खूबसूरत लव जर्नी सफल रहेगी।

मिथुन- शुक्र अनुकूल है।प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है।  खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को गिफ्ट करें।                                           

कर्क - प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। अभिभावक से बात करें।विवाह का प्रस्ताव रखना पड़ सकता है।

सिंह- राशि स्वामी सूर्य क्रोध देगा। थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र इसी राशि में आपके अनुकूल है।प्रेमी को गुलाब दें।

कन्या- प्यार में तनाव होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र अनुकूल है।आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें।चन्द्रमा इसी राशि का होकर आपके सपोर्ट में है।

वृश्चिक- प्रेम में तनाव संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र व बुध सपोर्टिंग है दोनों रोमांस के कारक ग्रह हैं।

धनु- दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। राशि स्वामी गुरु कुंभ में है।शुक्र भी अनुकूल है।रोमांटिक यात्रा होगी।

मकर- शुक्र की अनुकूलता से प्यार में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग ले कर रख लिया है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ - गुरु इसी राशि में है।विवाह की बातें शुरू करें।लाइफ का आनन्द लेंगे।सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे।यात्रा भी होगी।

मीन- गुरु व शुक्र सपोर्टिंग हैं।प्रेम को विवाह में बदलने में सफलता मिलेगी। खूबसूरत यात्रा होगी। फूलों का गुलिस्तां प्रेमी को दें।प्यार में विवाद नहीं करते।        

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat